0 ठाणे महिला पुलिस नाइक ने की पुलिस थाने में आत्महत्या- मामले की जांच में जुटी पुलिस - Khabre Mumbai

Breaking News

ठाणे महिला पुलिस नाइक ने की पुलिस थाने में आत्महत्या- मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुम्बई से सटे ठाणे के वागले एस्टेट से एक महिला पुलिस कांस्टेबल की आत्महत्या की खबर आई है जिससे पुलिस महकमे में तनाव बढ़ गया है।

वागले एस्टेट के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में महिलाओं के लिए आरक्षित कमरे में सीलिंग से दुपट्टा लटकाकर गले मे कसकर एक ३४ वर्षीय महिला पुलिस नाइक श्रीमती अनीता भीमराव वहावळ ने आत्महत्या कर ली है।
घटना दोपहर १.३० बजे के लगभग की है। पोस्ट मोर्टेम के लिए सरकारी अस्पताल में मृत शरीर को भेज दिया गया है और रिपोर्ट आना बाकी है।

पुलिस इस घटना को एक्सीडेंटल डेथ का मामला मानकर केस दर्ज करने जा रही है। प्रथमतया अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से परेशान होकर दिवंगत अनीता वहावळ ने यह कठोर कदम उठाया होगा। मामले की जांच जारी है।

No comments