बीकापुर के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की सदस्यता भाजपा ने की रद्द- सांसद रीता जोशी की नाराजगी बनी वजह/ २००९ में रीता जोशी का घर जलाया था बबलू ने।
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश- ११ अगस्त,२०२१
ऐसा बहुत ही कम यदा कदा ही देखने को मिलता है जब किसी राष्ट्रीय पार्टी में कोई बाहुबली जॉइन करे और एक ही सप्ताह के भीतर उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।
ऐसा मामला हुआ है अम्बेडकर नगर के बीकापुर से बसपा विधायक रहे जितेंद्र सिंह बबलू के साथ:
बात उन दिनों की है जब २००९ में रीता बहुगुणा जोशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थीं, उन दिनों किसी विवाद को लेकर कुछ बसपा के लोगों ने उनका घर जला दिया था। मामले की जांच करने पर बबलू का भी नाम जलानेवालों की सूची में आया था। इस मामले में बाकायदा चार्जशीट भी दाखिल हुई है।
(बाएं से- प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी, बीकापुर के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू)
वर्तमान में रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में हैं और प्रयागराज सीट से सांसद भी हैं।
बीते हफ्ते ५ अगस्त को जितेंद्र सिंह बबलू ने भाजपा का दामन थाम लिया। लेकिन रीता जोशी जी को पता लगते ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तक इसकी शिकायत कर दी।
सात अगस्त को जे पी नड्डा जब आए तो रीता जोशी ने मिलकर उनसे बबलू को सदस्यता दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
इस मामले में तुरंत स्वतंत्र देव सिंह ने कहा दिया कि रीता जी अनुसार ही फैसला होगा।
अब भाजपा ने बबलू को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए इस पूर्व विधायक की सदस्यता रद्द कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा संगठन से चूक हो गई। दरअसल किसी को भी सदस्य बनाने से पहले उस जिले से रिपोर्ट मंगवाई जाती है।
बबलू के मामले में पूरी रिपोर्ट भाजपा संगठन तक नही दी गई इसलिए यह चूक हुई और बबलू को सदस्यता मिल गई थी।
No comments
Post a Comment