महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी/ २४ घंटो में ५८९०० से अधिक मामले/ ३०० से अधिक मौतें। सर्वदलीय बैठक में उद्धव ने कहा- अगले दो दिन में पूर्ण प्रतिबंध या लॉक डाउन पर फैसला। लॉक डाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं।
मगराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे के समक्ष सर्वदलीय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा चंद्रकांत दादा पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रवीण दरेकर समेत कई नेता मौजूद रहे। मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी इस वीडियो कांफ्रेंस मीटिंग में उपस्थित रहनेवाले थे पर उन्हें सर्जरी के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसलिए वह अनुपस्थित रहे।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में जिस तरह से कोरोना का असर बढ़ता जा रहा है ,उसे देखते हुए लॉक डाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नही बचा है। पिछले २४घंटो में ५८९९३ मामले राज्य में आये हैं और ३०१ लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
इस कोरोना चैन को टूटने की जरूरत है ।युवा वर्ग भी खास प्रभावित हो रहा है। गौरतलब हो कि उद्धव सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री से २५ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पत्राचार कर टीका दिए जाने की मांग की थी पर केंद्र ने फिलहाल इस पर सहमति नही जताई है।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि लॉक डाउन की जरूरत नही पर अब कोई पर्याय भी नही हैं।दूसरे देशों में भी चैन को तोड़ने के लिए लॉक डाउन लगाना पड़ा। अगर इसी तरह मरीजो के आंकड़े बढ़ते रहे तो 20 अप्रैल के आसपास हालात और बदतर हो सकते हैं।
फडणवीस आए साथ- कहा राज्य के मंत्रियों को केंद्र के खिलाफ राजनीति से रोकें। लोगों को मिले आर्थिक पैकेज:-
फडणवीस ने कहा कि हम राज्य सरकार का सहयोग करेंगे लवकिं लॉक डाउन लगाने से पहले इसकी रूपरेखा निश्चित हो। पहले की तरह माहौल बन गया है। मजदूर और मध्यम वर्ग डरा हुआ है। लोगों के रोजगार के बारे में सोचना होगा।व्यापारी वर्ग भी परेशान हो रहा है। व्यापार खत्म हो रहे हैं। यदि राज्य सरकार पर कर्ज बढ़ता है तो बढ़ने दीजिये पर लोगों को आर्थिक राहत दीजिये।
राज्य के मंत्रियों को केंद्र सरकार पर आरोप करने से मना किया जाए। कोरोना संक्रमण को लेकर राजनीति ठीक नही हैं।यहां मंत्री आरोप लगाते हैं इसलिए हमें बोलना पड़ता है। राज्य में मामले बढ़ रहे हैं तो टेस्टिंग भी बढाई जाए । फडणवीस ने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्ट का रिजल्ट जल्दी मिले, इसके उओए किये जायें। अस्पतालों में ऑक्सीजन, रेमिडिसीवीर उपलब्ध कराया जाए। आम लोगों का ध्यान रखा जाए। लोग अब तक पिछले साल का बिजली बिल तक नही भर पाए हैं। लोगों को आर्थिक पैकेज दिया जाना चाहिए।
सीएम उद्धव ने कहा कि यदि हम सब तैयार हो तो अगले ८ दिन का कड़ा प्रतिबन्ध लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से भी चर्चा की गई है। कोरोना के चैन को तोड़ना जरूरी है। कई लोगों को दूसरा कोविड इंजेक्शन देने के बावजूद संक्रमण हो रहा है।
आज सप्ताहांत लॉक डाउन के मद्दे नजर मुंबई, नागपुर, पुणे, औरंगाबाद समेत कई नगरों में सड़के सून सान पड़ी रही। वीक एंड लॉक डाउन ब्रेक द चैन स्कीम के तहत किया गया है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल कोविड टास्क फोर्स की समीक्षा भी होगी। दो दिन के अंदर कड़े प्रतिबंध/ लॉक डाउन पर फैसला लिया जाएगा।
No comments
Post a Comment